टिंडर मैच ने हरियाणा की महिला जज से ठगे ₹52 लाख, इज़्ज़त बचाने के लिए घरेलू सहायिका को किया आगे
दिल्ली हाईकोर्ट ने ₹52.81 लाख की साइबर ठगी के एक मामले में आरोपी की ज़मानत याचिका खारिज की है। टिंडर से संपर्क में आए आरोपी द्वारा ठगी की शिकार हरियाणा की महिला जज ने बदनामी के डर से अपनी घरेलू सहायिका के नाम से केस दर्ज कराया था। कोर्ट ने 'तथ्य तोड़-मरोड़कर' पेश करने पर महिला जज को फटकार लगाई।