भारतीय पेसर जयदेव उनादकट ने पुरुष टी20 क्रिकेट में नंबर-11 बल्लेबाज़ के तौर पर सबसे बड़ी पारी खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने गुरुवार को इंदौर में तमिलनाडु के खिलाफ सौराष्ट्र की ओर से 26 गेंदों पर 40 रन बनाए जिनमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे। पिछला रिकॉर्ड एडिलेड स्ट्राइकर्स के डैनी ब्रिग्स (35*) के नाम था।