टी20 क्रिकेट में एक टीम के लिए 800 चौके लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने विराट कोहली
आरसीबी के बल्लेबाज़ विराट कोहली टी20 क्रिकेट में एक टीम के लिए 800 चौके मारने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने आईपीएल व सीएलटी20 में आरसीबी के लिए कुल 801 चौके लगाए हैं। वहीं, उन्होंने फ्रैंचाइज़ी के लिए कुल 305 छक्के मारे हैं। विराट ने आरसीबी के लिए आईपीएल में 8,552 रन जबकि सीएलटी20 में 424 रन बनाए हैं।