inshorts

टी20 डेब्यू में भारतीय बल्लेबाज़ ने रच दिया इतिहास, संयुक्त रूप से खेली सबसे बड़ी पारी

बड़ौदा के अमित पासी टी20 डेब्यू मैच में संयुक्त रूप से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपने डेब्यू में सर्विसेज के खिलाफ 55 गेंदों पर 114 रनों की पारी खेलकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने इस मामले में पाकिस्तानी क्रिकेटर बिलाल आसिफ के रिकॉर्ड की बराबरी की है।