टी20 विश्व कप के बाद क्या है T20I रैंकिंग? कौन है टॉप बल्लेबाज़, गेंदबाज़ और ऑलराउंडर?
टी20 विश्व कप-2026 के बाद आईसीसी ने ताज़ा T20I रैंकिंग जारी की है। बल्लेबाज़ों में अभिषेक शर्मा पहले स्थान पर कायम हैं और इशान किशन दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। टूर्नामेंट में 14-विकेट लेने के बावजूद वरुण चक्रवर्ती दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं और राशिद खान टॉप पर हैं। ऑल-राउंडरों में ज़िम्बाब्वे के सिकंदर रज़ा टॉप पर हैं।