टी20 विश्व कप के सुपर-8 में पहुंचने वाली पहली टीम बनी वेस्टइंडीज़, नेपाल हुआ टूर्नामेंट से बाहर
टी20 विश्व कप 2026 में सुपर आठ में पहुंचने वाली वेस्टइंडीज़ पहली टीम बन गई है। दो बार की टी20 विश्व कप चैंपियन वेस्टइंडीज ने रविवार को नेपाल को 9 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में लगातार अपनी तीसरी जीत दर्ज की। वहीं, नेपाल लगातार तीसरी हार के साथ आधिकारिक तौर पर इस टूर्नामेंट से बाहर हो गया है।