टी20 विश्व कप में कैसा रहा है भारत-पाक का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
टी20 विश्व कप में 2007-2024 के बीच भारत और पाकिस्तान 8 बार आमने-सामने आए हैं जिसमें भारत ने 7 मैच (एक बॉल आउट मिलाकर) जीते हैं जबकि एक मैच पाकिस्तान ने जीता है। गौरतलब है कि टी20 विश्व कप-2026 में पाकिस्तान के बॉयकॉट ड्रामा से यू-टर्न लेने के बाद वह 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ मैच खेलेगा।