टी20 विश्व कप से 77 गुना अधिक है फीफा विश्व कप की इनामी राशि
फीफा विश्व कप 2026 की कुल इनामी राशि $871 मिलियन इसी साल हुए टी20 विश्व कप की कुल इनामी राशि ($11.25 मिलियन) से लगभग 77 गुना अधिक है। टी20 विश्व कप 2026 की विजेता भारतीय टीम को $2.63 मिलियन (₹24.28 करोड़) की इनामी राशि मिली थी जबकि फीफा विश्व कप 2026 के विजेता को $50 मिलियन मिलेंगे।