टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद नीशम ने NPL की टीम पर बकाया वेतन को लेकर साधा निशाना
न्यूज़ीलैंड के ऑलराउंडर जिमी नीशम ने नेपाल प्रीमियर लीग (एनपीएल) की टीम पोखरा अवेंजर्स पर खिलाड़ियों के बकाया वेतन को लेकर निशाना साधा है। T20 वर्ल्ड कप-2026 फाइनल में शानदार प्रदर्शन पर पोखरा अवेंजर्स ने नीशम को बधाई देते हुए लिखा, "आपके टीम का हिस्सा होने पर गर्व है।" इसपर उन्होंने प्रतिक्रिया दी, "ठीक है, अपने खिलाड़ियों को वेतन दें।"