टाइगर भूखा है, घर से न निकलें: लखनऊ में वन विभाग ने जारी किया अलर्ट
लखनऊ (यूपी) के रहमान खेड़ा में 45 दिनों से घूम रहे बाघ की दहशत के बीच वन विभाग ने अलर्ट जारी कर लोगों से घरों से नहीं निकलने को कहा है। वन विभाग के मुताबिक, बाघ ने 4 दिनों से शिकार नहीं किया है और वह भूखा है। उसे पकड़ने में दो हथिनियों की मदद ली जा रही है।