टाइटैनिक से 700 लोगों को बचाने वाले कैप्टन को दी गई घड़ी ₹16 करोड़ में हुई नीलाम
टाइटैनिक से 700 लोगों को बचाने वाले एक जहाज के कैप्टन को उपहार के तौर पर दी गई सोने की घड़ी नीलामी में लगभग $2 मिलियन (₹16.89 करोड़) में बिकी है। रिपोर्ट के मुताबिक, टिफनी एंड कंपनी की 18 कैरेट सोने की घड़ी हादसे में जीवित बची 3 महिलाओं ने आरएमएस कार्पेथिया जहाज के कैप्टन आर्थर रोस्ट्रॉन को दी थी।