टाइप 2 डायबिटीज़ वाले लोगों में विटामिन-डी की सबसे ज़्यादा कमी पाई गई: स्टडी

एक स्टडी में पाया गया है कि टाइप 2 डायबिटीज़ वाले लोगों में माइक्रोन्यूट्रियंट्स (विटामिन्स और मिनिरल्स) की कमी होना आम बात है। इसमें कहा गया है कि इन मरीज़ों में विटामिन-डी की कमी होना सबसे ज़्यादा आम बात थी। यह रिसर्च 1998 और 2023 के बीच कुल 52,501 लोगों पर किए गए 132 अध्ययनों पर की गई है।