टाइम्स मैग्ज़ीन ने शेयर की दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची, एक भी भारतीय शामिल नहीं

टाइम्स मैग्ज़ीन ने बुधवार को दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की 2025 की सूची शेयर की जिसमें एक भी भारतीय का नाम शामिल नहीं है। सूची में ब्रिटिश सिंगर एड शीरन, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क आदि शामिल हैं। इसमें भारतीय मूल की रेशमा केवलरमानी भी हैं जो अमेरिका स्थित वर्टेक्स फार्मास्यूटिकल की सीईओ हैं।