टेक्निकल ग्लिच के चलते शनिवार को देशभर के कई केंद्रों पर कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG 2026) परीक्षा शुरू होने में देरी हुई। NTA ने बताया कि तकनीकी खराबी को अब ठीक कर लिया गया है। दोपहर के सत्र का समय संशोधित किया गया है और अब यह दोपहर 3 बजे के बजाय शाम 4 बजे से शुरू होगा।