आर्थिक सर्वे 2023-24 के मुताबिक, भारत में टेक्नोलॉजी संबंधी स्टार्टअप्स 2014 में लगभग 2,000 थे जो बढ़कर 2023 में लगभग 31,000 हो गए हैं। बकौल नैसकॉम, 2023 में लगभग 1,000 टेक्नोलॉजी स्टार्टअप्स शुरू हुए हैं। नैसकॉम के अनुसार, भारत का टेक्नोलॉजी स्टार्टअप इकोसिस्टम वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर है और इसने अमेरिका की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है।