टेक महिंद्रा के एशिया हेड की 9 गोलियां मारकर हत्या, कुत्ते को पॉटी कराने को लेकर होता था विवाद
फरीदाबाद (हरियाणा) में कुत्ते को पॉटी कराने को लेकर हुए विवाद में मोनू नामक शख्स ने परमजीत नामक शख्स को 9 गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। परमजीत टेक महिंद्रा कंपनी के एशिया हेड थे और गुरुवार को ही सिंगापुर से लौटे थे। बकौल रिपोर्ट्स, मोनू अक्सर अपने कुत्ते को पार्किंग में पॉटी करवाता था जिसका परमजीत विरोध करते थे।