टेक सेक्टर में बड़ा पावर गेम! जियो समेत 15 वैश्विक कंपनियों ने बनाया 'ट्रस्टेड टेक एलायंस'
15 बड़ी वैश्विक टेक कंपनियों ने ‘ट्रस्टेड टेक एलायंस’ (TTA) बनाने का एलान किया है। इस पहल का उद्देश्य कनेक्टिविटी, क्लाउड, सेमीकंडक्टर, सॉफ्टवेयर और AI जैसी तकनीकों के लिए भरोसेमंद वैश्विक मानक तैयार करना है।
एलायंस में भारत की ओर से जियो प्लेटफॉर्म्स शामिल है जबकि एमेज़ॉन वेब सर्विसेज़, माइक्रोसॉफ्ट, गूगल-क्लाउड, एरिक्सन और नोकिया जैसी कंपनियां भी इसका हिस्सा हैं।