केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने रिफंड में देरी कम करने और टीडीएस/ब्याज की कैलकुलेशन में छोटी-छोटी गलतियों को तुरंत सुधारने की व्यवस्था की है। सीबीडीटी ने बेंगलुरू के आयकर आयुक्त (सीपीसी) को अधिकार दिया और अब सीपीसी सीधे वह छोटी-बड़ी गणनात्मक और लेखांकन की गलतियां ठीक कर सकेगा जो पहले एओ के माध्यम से लंबी प्रक्रिया से गुज़रती थीं।