टेक्समैको रेल को छत्तीसगढ़ सरकार से मिला ₹187 करोड़ का ऑर्डर, चढ़े कंपनी के शेयर

टेक्समैको रेल व इंजीनियरिंग को छत्तीसगढ़ सरकार से 132 केवी की 9 ट्रांसमिशनल लाइनों के लिए ₹187 करोड़ का ऑर्डर मिला है। कंपनी के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर इंद्रजीत मुखर्जी ने कहा, "यह ऑर्डर छत्तीसगढ़ इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड से मिला है और कंपनी का ब्राइट पावर बिजनेस इस ऑर्डर को पूरा करेगा।" इसके बाद मंगलवार को कंपनी के शेयर 4% से अधिक चढ़े।