टेकऑफ के कुछ देर बाद 'आग का संकेत' मिलने पर दिल्ली लौटा एअर इंडिया का विमान
रविवार को दिल्ली से इंदौर जा रहे एअर इंडिया के विमान के दाहिने इंजन में टेकऑफ के बाद 'फायर इंडिकेशन' मिलने के चलते विमान की वापस दिल्ली में लैंडिंग कराई गई। कंपनी ने कहा, "विमान को जांच के लिए रोका है और यात्रियों को दूसरे विमान में शिफ्ट किया जा रहा है जो जल्द ही इंदौर के लिए रवाना होगा।"