भारतीय रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग में धोखाधड़ी रोकने के लिए 2.5 करोड़ IRCTC यूज़र आईडी बंद कर दीं। रेलवे ने बताया है कि डेटा विश्लेषण के ज़रिए संदिग्ध बुकिंग पैटर्न और यूज़र बिहेवियर पकड़े जाने के बाद यह कदम उठाया गया है। बुकिंग के बाद टिकट गायब होने और एजेंट्स व बॉट्स के बढ़ते दुरुपयोग से लोग परेशान थे।