टीचर को आपत्तिजनक हालत में देखा था: पटना में जली हुई हालत में छात्रा के मिलने पर परिजन
पटना में एक स्कूल के बाथरूम में ज़ोया नामक छात्रा के जली हुई अवस्था में मिलने के मामले में उसके परिजन ने एक टीचर पर गंभीर आरोप लगाया है। परिजन के मुताबिक, ज़ोया ने अनिल नामक टीचर को एक शिक्षिका के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा था। बकौल परिजन, टीचर ने ज़ोया को चुप रहने की धमकी दी थी।