चित्तूर (आंध्र प्रदेश) में एक स्कूल में टीचर की मार से छठी कक्षा की एक 11-वर्षीय छात्रा की खोपड़ी में फ्रैक्चर हो गया जिसके सीटी स्कैन की तस्वीर सामने आई है। पुलिस के अनुसार, छात्रा के शरारत करने पर टीचर ने उसे स्कूल बैग से मारा था जिसके अंदर मौजूद स्टील के लंच बॉक्स से खोपड़ी में फ्रैक्चर हो गया।