टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन के शेयर बुधवार को BSE में 9% से अधिक उछलकर ₹795 पर पहुंच गए। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयर 24.36% उछल चुके हैं। गौरतलब है कि टाटा इनवेस्टमेंट कॉर्पोरेशन ने हाल में अपने शेयर का बंटवारा किया था और कंपनी ने अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांटा था।