टाटा और ऐक्सिस म्यूचुअल फंड ने सिल्वर ETF फंड में रोका नया निवेश
टाटा म्यूचुअल फंड और ऐक्सिस म्यूचुअल फंड ने बाज़ार में फिज़िकल सिल्वर की कमी के चलते अपने सिल्वर ईटीएफ के फंड्स ऑफ फंड्स में निवेश को अस्थायी रूप से रोक दिया है। टाटा म्यूचुअल फंड ने कहा, "जब तक सप्लाई की स्थिति सामान्य नहीं होती...हम नए और अतिरिक्त लंपसम निवेश, स्विच-इन और नई SIP अस्थायी रूप से रोक रहे हैं।"