टाटा की कंपनी को हुआ ₹380 करोड़ का मुनाफा, शेयर में आई तेज़ी
ताज होटल ब्रैंड चलाने वाली टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी का नेट प्रॉफिट सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 19.5% बढ़कर ₹380 करोड़ हो गया। वहीं, रेवेन्यू 21.7% बढ़कर ₹2,484 करोड़ पहुंच गया जो एक साल पहले ₹2,041 करोड़ था। तिमाही नतीजों के बाद कंपनी के शेयर गुरुवार को कारोबार के दौरान 5% से अधिक उछल गए।