टाटा कैपिटल का मुनाफा 20% बढ़ा, NII में 44% का उछाल; शेयरों पर रहेगी नज़र
टाटा कैपिटल लिमिटेड ने तीसरी तिमाही के मज़बूत नतीजे पेश किए हैं जिसके चलते मंगलवार को कंपनी के शेयरों पर नज़र रह सकती है। कंपनी का नेट प्रॉफिट तिमाही आधार पर 19.7% बढ़कर ₹790 करोड़ पहुंच गया जबकि इस दौरान कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 44% बढ़कर ₹2,541 करोड़ हो गई। एक माह में यह शेयर 8.86% चढ़ा है।