टाटा कम्युनिकेशंस को दूरसंचार विभाग ने भेजा ₹7800 करोड़ का नोटिस

दूरसंचार विभाग ने टाटा कम्युनिकेशंस को समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) बकाया राशि के संबंध में लगभग ₹7,800 करोड़ का 'कारण बताओ एवं मांग नोटिस' जारी किया है। टाटा कम्युनिकेशंस के एमडी ए एस लक्ष्मीनारायण ने कहा, "कंपनी को 30 जून 2025 तक भारतीय दूरसंचार विभाग से 2005-06 से 2023-24 तक के लिए एजीआर के लिए ये मांग की गई है।"