टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा एलेक्सी ने दिसंबर तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं। दिसंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट तिमाही आधार पर 29.6% घटकर ₹109 करोड़ रहा जो सितंबर तिमाही में ₹154.8 करोड़ था जबकि तिमाही आधार पर रेवेन्यू 3.8% बढ़कर ₹953.5 करोड़ रहा। नतीजों के चलते कंपनी के शेयर बुधवार को फोकस में रह सकते हैं।