टाटा ग्रुप में कलह! अमित शाह की नोएल टाटा से मुलाकात के बाद यह बात आई सामने

टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद एक सूत्र ने 'पीटीआई' को बताया, "सरकार के सामने मुख्य सवाल यह है कि क्या वह समूह का नियंत्रण एक व्यक्ति के हाथ में जाने दे सकती है।" टाटा सन्स पर नियंत्रण को लेकर नोएल व ट्रस्टी मेहली मिस्त्री के बीच गतिरोध की खबरें हैं।