टाटा ट्रस्ट तनाव के बीच SP ग्रुप ने फिर दौहराई टाटा सन्स की लिस्टिंग की मांग
टाटा सन्स में 18.4% का हिस्सेदार शापूरजी पलोनजी ग्रुप (एसपी) ने टाटा सन्स की लिस्टिंग की मांग एक बार फिर दोहराई है। टाटा सन्स को आरबीआई द्वारा 2022 में जारी 'अपर लेयर' वर्गीकरण के अनुसार, सितंबर 2025 तक शेयर बाज़ार में लिस्ट होना ज़रूरी था। गौरतलब है कि इस लिस्टिंग से एसपी समूह को अपनी हिस्सेदारी बेचने का मौका मिलेगा।