रिपोर्ट्स के अनुसार, टाटा ट्रस्ट के अध्यक्ष नोएल टाटा, उपाध्यक्ष वेणु श्रीनिवासन, टाटा सन्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन व अन्य अधिकारी मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले। यह बैठक टाटा सन्स के बोर्ड मेंबर्स की नियुक्ति को लेकर नोएल टाटा व ट्रस्टी मेहली मिस्त्री के गुटों के बीच गतिरोध के बीच हुई है।