टूटे दिल, निराशा से लटके चेहरे...सेमीफाइनल से बाहर साउथ अफ्रीका, हार के बाद खिलाड़ियों का ऐसा हाल
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में न्यूज़ीलैंड से हारने के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों का दिल टूट गया। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा बेहद निराश दिखे जबकि बल्लेबाज़ हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर बहुत भावुक हो गए। दक्षिण अफ्रीका को 2024 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल और 2023 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भी हार मिली थी।