टाटा मोटर्स की लीडरशिप में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। शुक्रवार को कंपनी ने शैलेष चंद्रा को अपना मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ नियुक्त किया और वह 1-अक्टूबर से पदभार संभालेंगे। वह अब तक कंपनी के पैसेंजर व्हीकल्स और पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी बिज़नेस के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर थे। इसके अलावा, कंपनी ने धिमन गुप्ता को चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर बनाया है।