टाटा मोटर्स के डीमर्जर के कारण 51 हुई निफ्टी-50 में कंपनियों की संख्या; जानें क्यों
टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल (सीवी) बिज़नेस की शेयर बाज़ार में एक अलग एंटीटी की लिस्टिंग के बाद निफ्टी-50 में मौजूद कंपनियों की संख्या 50 के बजाय 51 हो गई है। टाटा मोटर्स की अब इस इंडेक्स में दो एंटीटीज़ हैं और इसकी रीबैलेंसिंग के बाद यह संख्या वापस 50 हो जाएगी। यह डीमर्जर अक्टूबर से प्रभावी हो गया था।