टाटा स्टील अपने दो कारोबार ट्यूब बिज़नेस और टाटा स्टील कलर्स को करीब ₹28,000 करोड़ में APL Apollo Tubes को बेचेगी। ट्यूब बिज़नेस की डील ₹11,700 करोड़ और Tata Steel Colours की ₹16,300 करोड़ में होगी। सौदा 31 मार्च 2028 तक पूरा हो सकता है। डील की खबर के बीच टाटा स्टील का शेयर 1.6% गिरकर ₹178 पर बंद हुआ।