inshorts

टाटा सॉल्ट के पैकेट में बेचा जा रहा था नकली नमक, यूपी में छापेमारी में 900 किलो नकली नमक बरामद

खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुलंदशहर (यूपी) में टाटा ब्रैंड के नाम से नकली नमक के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। विभाग ने नकली टाटा नमक बेचने वाली दो दुकानों पर छापे मारे जहां 900 किलोग्राम से अधिक नकली नमक मिला। दुकानदार लोकल नमक को टाटा सॉल्ट की पैकेट में बेचते थे। टाटा कंपनी के प्रतिनिधियों ने मुकदमा दर्ज कराया है।