टाटा संस के चेयरमैन का वेतन वित्त वर्ष 2025 में बढ़कर कितना हुआ?

टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने वित्तीय वर्ष 2024-25 (FY25) में कुल ₹155.81 करोड़ कमाए जो पिछले वित्तीय वर्ष (FY24) में मिले ₹135 करोड़ की तुलना में 15% अधिक है। वहीं, कंपनी का वित्त वर्ष 2025 के दौरान लाभ पिछले वर्ष के ₹34,654 करोड़ से 24.3% घटकर ₹26,232 करोड़ रह गया है।