नोएल टाटा को झटका! चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति पर ट्रस्ट्स की आपत्ति हुई खारिज
टाटा संस ने एन चंद्रशेखरन को कार्यकारी चेयरमैन के तौर पर दोबारा नियुक्त करने के फैसले पर टाटा ट्रस्ट्स और नोएल टाटा की आपत्तियों को खारिज कर दिया है। 17-सितंबर को बोर्ड ने चंद्रशेखरन के 5-साल के नए कार्यकाल को 4-1 से मंज़ूरी दी थी। नोएल ने इसका विरोध किया था जबकि ट्रस्ट्स ने नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे।