टाटा संस के शेयर बाजार में लिस्ट होने से बदल सकता है काम करने का तरीका: नोएल टाटा

टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा ने कहा है कि टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग से 150 साल पुराने टाटा समूह की कार्यशैली बदल सकती है। उनके मुताबिक, 30-40 हजार शेयरधारक होने पर कंपनी पर मुनाफा बढ़ाने का दबाव आएगा, जिससे समाजसेवा और परोपकार पीछे छूट सकते हैं। टाटा ट्रस्ट नियामकों से बातचीत कर मौजूदा मॉडल बचाने का प्रयास करेगा।