टीटागढ़ रेल सिस्टम्स के पास वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही तक कुल ₹30,000 करोड़ का काम है। पिछले हफ्ते ही कंपनी को ₹2,481 करोड़ का काम मुंबई मेट्रो लाइन से मिला था जिसमें डिज़ाइन से लेकर मैन्युफैक्चरिंग, इंस्टॉलेशन और 5 साल तक मेंटेनेंस शामिल है। गौरतलब है कि कंपनी के शेयर इस साल अब तक 23.64% गिर चुके हैं।