टूथब्रश में छिपे होते हैं सैकड़ों कीटाणु, इस तरीकों से आसानी से करें सफाई
टूथब्रश को समय-समय साफ करना चाहिए क्योंकि उसमें सैकड़ों कीटाणु छिपे हो सकते हैं। टूथब्रश साफ करने के लिए एक गिलास में माउथवॉश लेकर उसमें टूथब्रश 10-मिनट तक डुबोकर रखें। इसके अलावा एक गिलास में हाइड्रोजन पराक्साइड और पानी मिलाकर उसमें टूथब्रश को डुबोकर रखें और 10 मिनट बाद निकालकर सूखाएं। यह काम गर्म पानी में भी कर सकते हैं।