टीनएजर्स के लिए खतरनाक साबित हो सकती है इंटरमिटेंट फास्टिंग: स्टडी

जर्मनी की म्यूनिख टेक्निकल यूनिवर्सिटी की एक स्टडी में दावा किया गया है कि इंटरमिटेंट फास्टिंग टीनएजर्स के लिए नुकसानदायक हो सकती है और इससे उनकी कोशिकाओं की ग्रोथ प्रभावित हो सकती है। टीनएजर्स में इंटरमिटेंट फास्टिंग का असर वयस्कों से अलग होता है और इससे उनका शारीरिक व मानसिक विकास रुक सकता है।