टॉप 10 कंपनियों में से 4 का मार्केट-कैप ₹1 लाख करोड़ घटा, SBI को हुआ सबसे ज़्यादा नुकसान
सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 4 का मार्केट-कैप पिछले हफ्ते सामूहिक रूप से करीब ₹1 लाख करोड़ घट गया और इस दौरान SBI को सबसे अधिक नुकसान उठाना पड़ा। SBI का मार्केट-कैप ₹44,722.34 करोड़ घटकर ₹9,41,107.62 करोड़, भारती एयरटेल का मार्केट-कैप ₹31,167.1 करोड़ घटकर ₹11,18,055.03 करोड़ जबकि TCS का ₹28,456.26 करोड़ घटकर ₹8,66,477.69 करोड़ रह गया।