टॉप 10 कंपनियों में से 7 का M-Cap ₹1.54 लाख करोड़ घटा, कौन रहा सबसे ज़्यादा घाटे में?
सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 7 का मार्केट-कैप पिछले हफ्ते सामूहिक रूप से करीब ₹1.54 लाख करोड़ घटा और इस दौरान सबसे ज़्यादा नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज़ को हुआ। रिलायंस का मार्केट कैप ₹46,078.30 करोड़ घटकर ₹17,87,039.40 करोड़ रह गया जबकि एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप ₹33,333.06 करोड़ घटकर ₹11,46,641.84 लाख करोड़ पर आ गया।