बीते सप्ताह सेंसेक्स की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूएबल कंपनियों में से 7 का मार्केट कैप कुल मिलाकर ₹74,573.63 करोड़ बढ़ गया। एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी के मार्केट कैप में बढ़ोतरी दर्ज की गई जिसमें एचडीएफसी सबसे फायदे में रहा। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज़, भारती एयरटेल और इन्फोसिस के मार्केट कैप में गिरावट आई।