टॉप 10 कंपनियों में से 9 का मार्केट कैप ₹3.65 लाख करोड़ बढ़ा, TCS को सबसे ज़्यादा फायदा
सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 9 का बाज़ार पूंजीकरण बीते सप्ताह कुल मिलाकर ₹3.65 लाख करोड़ बढ़ा। इस दौरान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ सबसे अधिक फायदे में रहीं। TCS का मार्केट कैप ₹1,08,542.63 करोड़ बढ़कर ₹8,91,134.96 करोड़, भारती एयरटेल का ₹61,406.53 करोड़ बढ़कर ₹11,88,815.45 करोड़ जबकि इन्फोसिस का ₹55,893.05 करोड़ बढ़कर ₹4,71,409.41 करोड़ पर पहुंच गया।