टॉप 5 IT कंपनियों के मार्केट कैप के बराबर हुआ अकेले रिलायंस का MCap
भारत की 5-सबसे बड़ी IT कंपनियों - टीसीएस, इन्फोसिस, विप्रो, एचसीएलटेक और टेक महिंद्रा का कुल मार्केट कैपिटलाइज़ेशन अगस्त-2024 में ₹33.71 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर से 46.2% गिरकर ₹18.15 लाख करोड़ हो गया है। यह रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के MCap ₹17.65 लाख करोड़ की लगभग बराबरी पर आ गया। हालांकि, रिलायंस का मार्केट कैप भी पीक से 16.7% गिरा है।