एशिया कप में भारत की जीत के बाद सोमवार को शेयर मार्केट में आज बहार लौटी और 6 दिन की गिरावट के बाद शुरुआत हरे निशान के साथ हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 162 अंक चढ़कर ₹80588 पर खुला जबकि एनएसई के 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 ने 73 अंक चढ़कर ₹24728 से शुरुआत की।