inshorts

टीम इंडिया ने मल्टीनैशनल टूर्नामेंट्स में बनाया गज़ब का रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर रह जाएंगे हैरान

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने अपने पिछले 4 मल्टीनैशनल टूर्नामेंट्स में सिर्फ एक मैच गंवाया है। वनडे विश्व कप 2023 में लगातार 10 मैच जीतने के बाद भारत सिर्फ फाइनल मैच हारा था। उसके बाद टी20 विश्व कप 2024 में भारत ने आठों मैच जीते, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पांचों मैच और एशिया कप 2025 में सभी 7 मैच जीते।